सात रेल यात्री नशाखुरानी गिरोह के हुए शिकार
महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे सात यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। सभी यात्री अलीगढ़ में ट्रेन में सवार हुए थे। इसमें तीन महिला व चार पुरुष यात्री शामिल हैं।
View Articleकाबा के इमाम आखिर पटना पहुंचे
काबा के इमाम पटना पहुंचे। वे आज सुबह 8.55 में एयर इंडिया के विमान से आए। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। उन्हें कल ही गांधी मैदान में अमन कान्फ्रेंस को संबोधित करना था।
View Articleजमुई में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, कई मकान तोड़े
जमुई शहर में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। शनिवार को शहर के बोधवन तालाब स्थित सड़क किनारे अवैध रूप से बने कई मकानों व झोपडि़यों को प्रशासन ने हटाया।
View Articleबिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय महाधिवेशन का हुआ आगाज
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से दो दिवसीय महाधिवेशन की शनिवार को शुरुआत हुई। । देश के कई राज्यो के हिंदी के विद्वान जुटे हैं। कई विषयों पर गहन चर्चा शुरू हो गई है।
View Articleपटना की सड़कों पर 'हमार बहुरिया', जिसने देखा वहीं रुक गया
राजधानी के गांधी मैदान स्थित ट्वीन टॉवर से बोवार्ड (बुद्धा आर्गेनाइजेशन ऑफ वीमेन अवेरनेस ऑफ रुरल डेवलपमेंट) द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए कार रैली का आयोजन किया।
View Articleजेईई मेन की कल होगी परीक्षा
जेईई को लेकर पटना में जुटने लगे हैं परीक्षार्थी। स्पेशल पेन से होगी जेईई मेन की परीक्षा। बिहार में 54 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल। परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड और आई-कार्ड ले जाने की अनुमति।
View Articleएडीबी की तीन अरब की योजना डूबने के आसार
नगर निगम के पार्षद पैन इंडिया के कामकाज से खफा, आपात बैठक में काम छीनने की उठी मांग। इसके बारे में फैसला अब शासन लेगा।
View Articleशराबबंदी के बाद बिहार से यूपी में आकर छलका रहे जाम
बिहार में शराबबंदी के बाद बिहार के लोग यूपी में जाकर शराब पी रहे हैं। बिहार के गोपालगंज, सीवान और सारण के बार्डर पार यूपी में जाकर शराब पी रहे हैं।
View Articleपटना की सड़क पर जल्द दिखेंगी महिला ऑटो चालक
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पटना में अनूठी पहल शुरू की गई है। जल्द ही पटना की सड़कों पर महिलाएं ऑटो चलाती दिखेंगी।
View Articleफिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में बिहारी की भूमिका में होंगी आलिया
अपने चुलबुली अंदाज और बिंदास अभिनय के लिए जाने जानी वाली बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिषेक चौबे की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में बिहारी बनेंगी और भोजपुरी बोलेंगी।
View Articleबिहार में सामूहिक रूप पर माननीयों ने किया रक्तदान
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ व बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की पहल पर विधानसभा के एनेक्सी में माननीयों ने सामूहिक रक्तदान किया। सभी विधायक और मंत्रियों ने एक निष्ठा से रक्तदान किया।
View Articleसूबे के मंदिरों की होगी घेराबंदी : सीएम
राजगीर में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। कहा, सूबे में मंदिरों के साथ धार्मिक महत्व के स्थलों की घेराबंदी की जाएगी।
View Articleछात्रसंघ चुनाव में लड़कियों को आरक्षण
बीआरए बिहार विवि छात्रसंघ चुनाव में पहली बार लड़कियों के लिए दो पद आरक्षित होने जा रहा है। विवि की ओर से तैयार किये जा रहे ड्राफ्ट में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद लड़कियों के लिए आरक्षित किये गये हैं।
View Articleहिन्दी हृदय की भाषा : मृदुला सिन्हा
पटना में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 37वां महाधिवेशन का शनिवार को आगाज हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश के हिन्दी के विद्वान हिन्दी के विकास और चुनौतियों पर मंथन करेंगे।
View Articleबिहार के 58 कामगार फंसे हैं अल्जीरिया में
अल्जीरिया में बिहार के 58 कामगार फंसे हुए हैं। बिहारी कामगार गुजरात की शापुर कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से अल्जीरिया गए थे। लेकिन वहां ये बीमार पड़ गए। कंपनी इनके साथ कैदियों जैसा व्यवहार कर रही है।
View Articleदेसी शराब के बाद ताड़ी की बिक्री पर रोक
सरकार ने बिहार में देसी शराब की बिक्री के बाद अब ताड़ी की बिक्री पर रोक ला दी है। सार्वजनिक जगहों पर ताड़ी बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।
View Articleबिहार: विशेश्वर हत्याकांड में पुलिस ने 3 शूटर गिरफ्तार किए
विशेश्वर ओझा हत्याकांड में भोजपुर पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या में शामिल तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया।
View Articleशराब की सरकारी दुकान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, सड़क जाम
बिहार में देसी शराब की बंदी क्या हुई विदेशी शराब भी नहीं बेचे देने के लिए लोगों ने आंदोलन छेड़ दिया है। शहर के रमगढ़िया में शराब की सरकारी दुकान खोले जाने से रविवार को लोगों का गुस्सा फुट पड़ा।
View ArticlePHOTO दूसरी जगह भेजे जाने की डर से रिमांड होम से भागे 6 किशोर
रिमांड होम में शुक्रवार की रात हुई मारपीट के बाद प्रशासन की कार्रवाई की डर से छह किशोर धनुपरा स्थित रिमांड होम से भाग गए। शनिवार की रात करीब बारह बजे ग्रिल काटकर सभी ने घटना को अंजाम दिया।
View ArticleVIDEO दरभंगा के राज मैदान में फिल्म क्रिकेट की शूटिंग
दरभंगा के राज मैदान में रविवार को क्रिकेट फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई। दरभंगा के सांसद और भारत के पूर्व टेस्ट खिलाडी कीर्ति आजाद निभा रहें हैं मुख्य भूमिका।
View Article